प्रदेश में ठंड और कोहरे का कहर लगातार जारी है। इसी परिस्थिति को देखते हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों (सरकारी तथा प्राइवेट) में 21 जनवरी, 2023 तक शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया है। सभी विद्यालय अब 22 जनवरी तक बंद रहेंगे। 23 जनवरी 2023 से स्कूल दोबारा खोले जाएंगे।
इस संबध में शिक्षा निदेशालय द्वारा प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारी और स्कूल मुखियाओं को निर्देश जारी किए हैं।

बता दें कि इससे पहले हरियाणा सरकार ने सभी स्कूलों में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक सर्दी की छुट्टियों का ऐलान किया था। अब मौसम को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
Join us on WhatsApp