देश में परिवर्तन लाएगी भारत जोड़ो यात्रा: भूपेंद्र हुड्डा

करनाल: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का आज हरियाणा में दूसरा दिन है। पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यात्रा के बारे में जानकारी दी है।

हुड्डा ने कहा कि पानीपत की रैली ऐतिहासिक रही है जो देश में परिवर्तन लाने का काम करेगी। आज भारत जोड़ो यात्रा करनाल में है और कल कुरुक्षेत्र पहुंचेगी। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा नफरत की राजनीति करती है लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा देश को जोड़ने का काम कर रही है।

भारत जोड़ो यात्रा को हरियाणा में अच्छा खासा समर्थन मिल रहा है। वहीं हरियाणा कांग्रेस के तमाम बड़े नेता राहुल गांधी के सामने अपनी पकड़ दिखा रहे हैं।