Haryana Budget 2023 हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र: राज्यपाल का अभिभाषण शुरू; सरकार के काम गिना रहे

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र (haryana budget 2023) गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण से शुरू हो गया। उन्होंने अपने अभिभाषण के दौरान विभागों के विलय के फैसले को अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि हरियाणा की सरकार दूरदर्शिता से काम कर रही है

इस बार के बजट सत्र के दौरान राज्य के गृह मंत्री अनिल विज अस्वस्थ होने के कारण उपस्थित नहीं हुए हैं। 20 से 23 तक चलने वाला इस सत्र में हंगामा होने के आसार हैं। कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने सत्र के दौरान OPS और पूर्व खेल मंत्री संदीप सिंह के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।

Haryana Budget 2023 पर गवर्नर के भाषण अपडेट्स…

  • कैशलेस आधार पर ESI लाभार्थियों को विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करने के लिए 109 निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया। सरकार 100 बिस्तरों वाले 6 नए ESI अस्पताल और 14 नई ESI डिस्पेंसरी का निर्माण करने जा रही है।
  • राज्य सरकार ने सैनिक और पूर्व सैनिकों के लिए कई योजनाएं चलाई, जैसे युद्ध में शहीद होने पर उसके निकटतम परिजन को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देना, शौर्य और विशिष्ट पुरस्कार विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान करना, बेटियों के लिए विवाह अनुदान, हरियाणा से नए कमीशंड अधिकारियों को नकद पुरस्कार प्रदान करना और शिकायतों का समय पर निवारण करना।
  • सरकार ने हाल ही में अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को निश्चित और समयबद्ध तरीके से पदोन्नति में आरक्षण देने की घोषणा की। प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) के लाभार्थी-आधारित-निर्माण (BLC) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के 28,572 लाभार्थियों को मकान निर्माण के लिए 482 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई। 27,270 छात्रों की छात्रवृत्ति पर 23.88 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई, 8,838 आवास मरम्मत लाभार्थियों को 71.59 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत कुल 29,711 मकानों के लक्ष्य की तुलना में 28,837 मकानों की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें से 21,932 मकानों का निर्माण पूरा हुआ। अंपजीकृत निर्माण श्रमिक की कार्यस्थल पर मृत्यु होने पर हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड ने सहायता राशि को 2.50 लाख रुपए से बढ़ाकर 4 लाख रुपए किया गया और कार्य स्थल पर दुर्घटना के कारण अपंजीकृत निर्माण श्रमिक के दिव्यांग होने पर दी जाने वाली वित्तीय सहायता को दोगुना किया गया।
  • दिसंबर 2022 के अंत तक गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले निराश्रित बच्चों और विधवा,तलाकशुदा, निराश्रित, अनाथों को विवाह सहायता के लिए 116 करोड़ रुपए की राशि जारी की गई। सरकार ने 100 करोड़ रुपए से अधिक लागत की विकास परियोजनाओं के लिए एक विशेष निगरानी प्रकोष्ठ बनाया। इसके तहत राज्य की 95 परियोजनाओं की निगरानी की जा रही है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अपने भाषण में वर्ष 2047 में विकसित भारत- इंडिया@100 के विजन पर प्रकाश डाला था, भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए अगले 25 वर्षों की योजना बनाने के लिए एक ऐसे विजन की आवश्यकता
  • सरकार को हमारे देश द्वारा जी20 का अध्यक्ष पद ग्रहण करने और शंघाई सहयोग संगठन की अध्यक्षता करने पर गर्व, भारत द्वारा जी-20 की अध्यक्षता करने का इस से अधिक उपयुक्त समय नहीं हो सकता।
  • राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि 14वीं हरियाणा विधानसभा के चौथे बजट सत्र में आप सभी का स्वागत, आजादी के 75वें वर्ष में हमारे महान राष्ट्र के ‘अमृत काल‘ में हरियाणा विधानसभा का यह पहला सत्र। सरकार की दूरदर्शिता व दृढ़ता और हरियाणा के हर नागरिक के ईमानदार प्रयास 25 साल के अमृत काल में भारत को विश्व का सिरमौर बनाना सुनिश्चित करने में सहायक होंगे।
  • डीबीटी सुविधा, ऑटो अपील प्रणाली, परिवार पहचान पत्र योजना, स्वामित्व, मेरा पानी-मेरी विरासत, मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना, आधुनिक राजस्व रिकॉर्ड रूम, जन सहायक M-गवर्नेंस पहल, E-खरीद, व्यवसाय सुधार कार्य योजना, हरियाणा कौशल रोजगार निगम और कई अन्य पहलों ने ‘सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास-सबका प्रयास‘ और ‘हरियाणा एक, हरियाणवी एक‘ के प्रति मेरी सरकार की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
  • वसुधैव कुटुम्बकम्’ की हमारी महान विरासत को बढ़ावा देने के लिए मेरी सरकार विदेश मंत्रालय, जी-20 सचिवालय और अन्य संबंधित मंत्रालयों के साथ समन्वय स्थापित कर रही है, ताकि हरियाणा में जी-20 से संबंधित कार्यक्रमों जैसे कि, 1 मार्च, 2023 से भ्रष्टाचार विरोधी कार्य समूह, सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में जी-20 राजदूतों का भ्रमण और संवाद, IIM रोहतक एवं विभिन्न विश्वविद्यालयों में जी20 पर संगोष्ठी 9 सम्मेलनों आदि के आयोजन को सुगम बनाया जा सके।
  • वर्ष 2022 के दौरान हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो का नाम बदलकर एंटी करप्शन ब्यूरो नाम दिया गया है। अभी तक 194 सरकारी कर्मचारियों और 27 निजी व्यक्तियों को 246 मामलों में भ्रष्टाचार करने पर गिरफ्तार किया गया है। यह अब तक की सरकारों का भ्रष्टाचार पर बड़ा बार है।
  • मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना शुरू की गई है। इस योजना के जरिए से गरीब परिवारों की वार्षिक आय 1.80 हजार किए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक तीन लाख से अधिक परिवारों को इस योजना के तहत लाभ दिया जा चुका है।
  • राज्यपाल ने कहा कि मेरी सरकार राष्ट्र को सलाम करती है। भारत ने कोविड काल मे विश्व मे दवाई पहुंचाने से लेकर , आपदा इस हर जगह मदद के लिए आगे रहा है जोशीमठ आपदा में भी सब एक साथ मिलकर आगे आए। मेरी सरकार शिक्षा कृषि स्वास्थ्य व अन्य क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
Amann M Singh

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *