बिप्लब देब बने लोकसभा इलेक्शन इंचार्ज: MP सुरेंद्र नागर बने सह-प्रभारी

बिप्लब देब: भारतीय जनता पार्टी (BJP) इलेक्शन मोड में चल रही है। दूसरे राज्यों के साथ हरियाणा में भी लोकसभा इलेक्शन इंचार्ज के नाम की घोषणा कर दी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने हरियाणा में त्रिपुरा के पूर्व सीएम बिप्लब देब को लोकसभा चुनाव का इंचार्ज बनाया गया है। उनके साथ ही सांसद सुरेंद्र नागर को सह प्रभारी बनाया गया है।

बिप्लब देब पहले से ही हरियाणा में पार्टी प्रभारी की जिम्मेदारी देख रहे हैं।