युवा नेतृत्व: भाजपा और कोसली विधानसभा की जरूरत

रेवाड़ी: लोकसभा चुनाव 2024 के नजदीक आते ही हरियाणा की राजनीति में भी चर्चाएं शुरू हो गई है। चर्चा इस पर है की क्या हरियाणा विधानसभा चुनाव भी समय से पहले हो सकते है? खैर चुनाव किसी समय हो पक्ष और विपक्ष जोर शोर से तैयारी में जुटा है।

चुनावों की नजदीकी के चलते रेवाड़ी जिले की हॉट सीट कोसली विधानसभा के समीकरण भी तेज़ी से बदल रहें हैं। पूर्व मंत्री जगदीश यादव के कांग्रेस के पाले में जाने के बाद कांग्रेस जहां अपनी मजबूती का दावा कर रही है वहीं सबकी नजर सतारूढ़ भाजपा पर टिकी है की वह क्या दाव चलती है। भाजपा मौजूदा विधायक के साथ जाती है या युवा पीढ़ी को मौका देती है।

वहीं हल्के में चर्चा है कि भाजपा जल्द ही युवा चेहरे अमन एम सिंह को अपने पाले में लाकर युवा नेतृत्व को बढ़ावा दे सकती है। बता दें अमन एम सिंह पिछले कई दिनों से बिना शोर शराबे के युवाओं को अपने साथ जोड़ने का काम कर रहे हैं। “नया अंदाज, नई पहचान, युवा सोच युवा उड़ान” की टैगलाइन से अमन सिंह युवाओं में काफ़ी लोकप्रिय हो रहे हैं।

अमन एम सिंह

वहीं जानकारों का मानना है कि अगर अमन सिंह जैसा युवा चेहरा भाजपा से जुड़ता है तो पार्टी को दूरगामी लाभ मिल सकता है। इससे एक तो युवा शक्ति भाजपा के साथ जुड़ेगी वही साथ ही साथ कोसली विधानसभा क्षेत्र को भी इससे लाभ मिलेगा।

आपको बता दें पूर्व में और मौजूदा सरकार में यहां के उम्मदीवार सरकार का हिस्सा रहे है लेकीन अगर हरियाणा के अन्य हिस्सों से तुलना करें तो विकास में कोसली विधानसभा क्षेत्र को इतना लाभ नही मिला है। ऐसे में अगर भाजपा की नीति अनुसार अगर युवा शक्ति को मौका मिलता है तो आने वाले समय मे कोसली विधानसभा क्षेत्र की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद ज्यादा है।

आपको बता दें अमन एम सिंह की पहचान एक सफल रणनीतिकार के तौर पर रही है। अमन सिंह के अनुभव से क्षेत्र और पार्टी को मजबूती मिलेगी। 

राजनैतिक जानकारों की माने तो अमन एम सिंह भाजपा में शामिल हो कोसली विधानसभा मे पार्टी के लिए मजबूत जनाधार बना सकते हैं। जगदीश यादव के कांग्रेस में जाने के बाद भाजपा को भी कोसली विधानसभा में एक मज़बूत और युवा चेहरे की जरूरत है जो युवा सहित सभी वर्गो को साथ लेकर पार्टी को मजबूत कर सके।