CM मनोहर लाल का ऐलान:1.80 लाख तक इनकम वाली लड़कियों को कॉलेज में शिक्षा फ्री; 3 लाख वालों की आधी फीस सरकार देगी

हरियाणा के सीएम मनोहर लाल पानीपत के समालखा कस्बे में जन आशीर्वाद रैली कर रहे हैं। CM मनोहर लाल ने घोषणा करते हुए कहा कि 1.80 लाख वार्षिक आय तक के परिवार की लड़कियों को निजी और सरकारी कॉलेज में शिक्षा फ्री मिलेगी।

वहीं, 1.80 लाख से 3 लाख तक की वार्षिक आय वाले परिवार की लड़कियों की कॉलेज की आधी फीस सरकार देगी।