आज से 70 दिन मथुरा भिवानी ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी: कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-नारनौल होकर चलेंगी

उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल पर पलवल-मथुरा रेलखंड के बीच मथुरा जंक्शन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के लिए होने वाले नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 14726 मथुरा-भिवानी 6 फरवरी 2024 को रद्द रहेगी। इसके अलावा भिवानी-मथुरा के बीच चलने वाली गाड़ी गोवर्धन-मथुरा के मध्य 27 नवंबर से 5 फरवरी तक यानी 70 दिन आंशिक रद्द रहेगी।

इसी प्रकार मथुरा-पलवल-हजरत निजामुद्दीन के स्थान पर चलने वाली 8 गाड़ियों का 27 दिसंबर से 5 फरवरी के बीच मार्ग परिवर्तित कर रेवाड़ी-नारनौल-रींगस-जयपुर-सवाईमाधोपुर होकर संचालित होगी।

ये ट्रेन आंशिक रद्द रहेंगी


गाड़ी संख्या 14725 भिवानी-मथुरा 27 नवंबर 2023 से 5 फरवरी 2024 तक भिवानी से प्रस्थान करेगी। वह गोवर्धन तक संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा गोवर्धन-मथुरा के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 14726 मथुरा-भिवानी 27 नवंबर 23 से 5 फरवरी 24 तक मथुरा के स्थान पर गोवर्धन से संचालित होगी अर्थात यह रेल सेवा मथुरा-गोवर्धन के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।