हरियाणा CM के OSD जवाहर यादव का इस्तीफा:BJP महासचिव बनाने की तैयारी

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर के विशेष कार्यकारी अधिकारी (OSD) जवाहर यादव ने इस्तीफा दे दिया है। उनके गुरुग्राम जिले की बादशाहपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाए हैं। यह भी संभावना जताई जा रही है कि जवाहर यादव को अब हरियाणा भाजपा के प्रदेश संगठन में सेट किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ के जाने के बाद अब उनकी जगह सांसद नायब सैनी को संगठन की जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन में महासचिव की मिल सकती है जिम्मेदारी


हरियाणा में सीएम के करीबी जवाहर यादव प्रदेश संगठन में महासचिव का पद संभाल सकते हैं। अभी संगठन में तीन महासचिव पद हैं। नायब सैनी के अध्यक्ष बनने के बाद महासचिव पद की जिम्मेदारी देख रहे पवन सैनी की छुट्‌टी हो सकती है। उनके स्थान पर जवाहर यादव को सेट किया जा सकता है।