हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायाब सैनी का रेवाड़ी दौरा, राव को बताया सीनियर नेता

हरियाणा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी एक दिवसीय दौरे पर बुधवार को रेवाड़ी पहुंचे। भाजपा पदाधिकारियों ने सेक्टर-10 स्थित भाजपा कार्यालय में नायब सैनी का जोरदार स्वागत किया गया। इससे पहले दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा से लेकर रेवाड़ी शहर तक अलग-अलग जगह नायब सैनी के काफिले को रोककर भाजपा के स्थानीय नेताओ ने स्वागत किया।

कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार रेवाड़ी पहुंचे थे। भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद मीडिया से बात करते हुए नायब सैनी ने कांग्रेस पर खूब कटाक्ष किया।

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी धड़ेबंदी को लेकर भी बयान दिया। सैनी ने कहा कि भाजपा पूरी तरह एक है, जबकि कांग्रेस की बात करें तो यहां धड़ेबंदी ही धड़ेबंदी है।