हरियाणा पंचायत उपचुनाव: ज़िला परिषद और पंचायतों के 1983 खाली पदों के लिए उपचुनाव की घोषणा, देखें पूरा शेड्यूल

हरियाणा पंचायत उपचुनाव: हरियाणा में शहरी निकाय चुनाव से पहले सरकार पंचायतों के खाली पदों पर उपचुनाव कराने जा रही है। खाली 1983 पदों पर नौ जुलाई को राज्य में उपचुनाव होंगे। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग की ओर से पंचायतों की खाली सीटों पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

इसके तुरंत बाद राज्य में शहरी निकायों में नगर निगम के चुनाव हो सकते हैं। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग की ओर से घोषित शेड्यूल के अनुसार उपचुनाव की प्रक्रिया बृहस्पतिवार से आरंभ हो जाएगी। 15 जून को चुनाव के नोटिस के बाद 21 से 26 जून तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। 27 जून को स्क्रूटनी होगी और 28 जून को नाम वापस लिए जा सकेंगे।

हरियाणा में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 9% बढ़ाया महंगाई भत्ता; लेकीन इन कर्मचारियों को ही मिलेगा लाभ

उपचुनाव में जिला परिषद के दो सदस्य पदों के लिए चुनाव होगा। एक पद फरीदाबाद में वार्ड नंबर दो का खाली है और एकपद हिसार में वार्ड नंबर एक का खाली है। दोनों पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। एक महिला सामान्य और एक महिला अनुसूचित जाति की श्रेणी के लिए चुनाव होगा

आप ये लेख HaryanaLive.in पर पढ़ रहे है। आपकी इस पोस्ट के बारे मे क्या राय है हमे हमारे  WhatsApp नंबर पर जरूर बताएं।

बता दें नौ जुलाई को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक उपचुनाव होंगे। राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने बताया कि पंचों के 1958 खाली पदों पर उपचुनाव होगा। सरपंच के 18 पदों पर उपचुनाव होना है। पंचायत समिति के पांच सदस्यों के पद पर चुनाव होगा, जो कि चरखी दादरी, कैथल, रेवाड़ी, हिसार और यमुनानगर में हैं।