राम रहीम जेल से फिर बाहर: हनीप्रीत रिसीव करने रोहतक पहुंची

डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम फरलो मिलने के बाद मंगलवार को रोहतक की सुनारिया जेल से UP में स्थित बागपत आश्रम के लिए रवाना हुआ। उसे रिसीव करने के लिए हनीप्रीत जेल पहुंची थी। दोनों दोपहर बाद 6 गाड़ियों के काफिले के साथ UP रवाना हुए। जिसमें से 4 पुलिस की गाड़ियां सुरक्षा में तैनात थी।

राजस्थान चुनाव से पहले राम रहीम जेल से बाहर:हनीप्रीत रिसीव करने रोहतक पहुंची, 6 गाड़ियों के काफिले के साथ UP के बागपत आश्रम रवान

रोहतक की सुनारिया जेल से गुरमीत राम रहीम का काफिला बागपत आश्रम के लिए रवाना हुआ।

डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम फरलो मिलने के बाद मंगलवार को रोहतक की सुनारिया जेल से UP में स्थित बागपत आश्रम के लिए रवाना हुआ। उसे रिसीव करने के लिए हनीप्रीत जेल पहुंची थी। दोनों दोपहर बाद 6 गाड़ियों के काफिले के साथ UP रवाना हुए। जिसमें से 4 पुलिस की गाड़ियां सुरक्षा में तैनात थी।

इस दौरान सुनारिया जेल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। राम रहीम को राजस्थान चुनाव से पहले दूसरी बार 21 दिन की फरलो मिली है। इससे पहले उसे 2022 में 3 सप्ताह की फरलो मिली थी।

राम रहीम को दो साध्वियों के यौन शोषण से जुड़े केस, पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा सच्चा सौदा के मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या से जुड़े मामलों में उम्रकैद की सजा हो चुकी है। सुनारिया जेल में वह सजा काट रहा है। इसी साल राम रहीम को 2 बार पैरोल मिल चुकी है। पैरोल खत्म होने के बाद उसकी ओर से फरलो की अर्जी लगाई गई, जिसे मंजूर कर लिया गया।

पैरोल के लिए दीं 5 दलीलें

पैरोल के लिए राम रहीम ने पांच दलीलें दी। पहली बीमार मां को देखने के लिए। दूसरी अपनी गोद ली हुई बेटियों की शादी कराने के लिए। तीसरी यूपी आश्रम के आसपास अपने खेतों की देखभाल करने के लिए उसने पैरोल की डिमांड की है। इसके अलावा डेरा प्रमुख ने पूर्व डेरा प्रमुख शाह सतनाम की जयंती मनाने के लिए और खुद का जन्मदिन मनाने के लिए पैरोल में दलीलें दी हैं।