Panipat News: हरियाणा के पानीपत जिले में पब्लिक हेल्थ विभाग कार्यालय (Public Health Department) में पानीपत विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने कार्यालय में रेड कर SDO और JE को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पब्लिक हेल्थ के दोनों रिश्वतखोर कर्मचारी 1.20 लाख रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथ पकड़े गए हैं।
जानकारी के अनुसार SDO सूबे सिंह व JE श्याम लाल को समालखा के पंचवटी कॉलोनी स्थित Public Health Department कार्यालय से गिरफ्तार कर तहसील कैंप स्थित विजिलेंस दफ्तर ले जाया गया है। जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने चुलकाना निवासी ठेकेदार से बिल पास करने की एवज रुपए ले रहे थे। विजिलेंस ने SDO से रिश्वत के 20 हजार रुपए और JE से 1 लाख रुपए बरामद किए हैं।
Public Health Department के SDO ने मांगे 2 लाख, JE ने मांगा बिल का 15% हिस्सा
जानकारी देते हुए पानीपत विजिलेंस इंस्पेक्टर सुमित कुमार ने बताया कि चुलकाना के ठेकेदार ने शिकायत दी थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि वह सीवरेज-पानी कनेक्शन के सरकारी टेंडर लेते हैं। उनके काम के बिल पास करने की एवज में पब्लिक हेल्थ के SDO और JE रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत पर रिश्वतखोर कर्मचारियों के खिलाफ करनाल विजिलेंस थाने में भ्रष्टाचार की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसके बाद ट्रैप लगाकर कार्यालय में दबिश दी गई। दबिश के दौरान दोनों को 1.20 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
उन्होंने बताया कि SDO सूबे सिंह की डिमांड 2 लाख की थी। जबकि पूरी बिल राशि पर JE श्याम लाल ने 15% हिस्सा मांगा था। शिकायतकर्ता ठेकेदार का भाई पहले ठेकेदार था। जिसका 2021 में कोरोना काल में देहांत हो गया था। करीब 80-85 लाख की पेमेंट होनी थी। इसमें से करीब 25 लाख की राशि खाते में आ चुकी है। अब बाकी पेमेंट के लिए SDO और JE रिश्वत मांग रहे थे।
- किसानों की रामलीला मैदान में महापंचायत आज, MSP गारंटी कानून को लेकर होगी रणनीति तैयार
- Chaitra Navratri 2023: 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि की होने जा रही है शुरुआत, जानिए नवरात्रि पूजा शुभ मुहूर्त
- रेवाड़ी में परिवार ने किया सामूहिक आत्मदाह, 3 बच्चो की मौत दो गंभीर
- हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा का एक्सीडेंट: बाल-बाल बचे, रोड़रेज के बाद पीछा करते वक्त डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी
- खालिस्तान समर्थकों ने डबवाली में उखाड़े रेल ट्रैक के लॉक: फहराया खालिस्तान का झंडा; पन्नू बोला- हरियाणा-पंजाब भारत का हिस्सा नहीं

Join our WhatsApp Group