भतीजी को OYO ले गया फूफा ने लूटी अस्मत, पंचायत में मांगी माफी, फिर दी नग्न फोटो वायरल करने की दी धमकी

Faridabad News Desk: फरीदाबाद से रिश्तों को तार तार करने की खबर सामने आई है। यहां एक व्यक्ति पर उसकी भतीजी ने ओयो होटल (OYO) में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। ब्लैकमैल करने पर लड़की व उसके परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी। युवती का आरोप है कि करीब चार साल पहले बुआ के घर रहने के लिए गई थी। बाथरूम में नहा रही थी तभी फूफा ने फोटो खींचकर वायरल करने की धमकी दी। महिला थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 25 साल की युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुआ के घर आती जाती रहती थी। उसके फूफा उस पर बुरी नजर रखते थे और अश्लील तरीके से छुआ करते थे।

युवती का आरोप है कि करीब चार साल पहले बुआ के घर गई हुई थी। जब वह बाथरूम में नहा रही थी, उसी दौरान फूफा ने नहाते समय नग्न फोटो खींच ली। उसी फोटो पर वह उसे ब्लैकमेल करने लगे।

आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी। आरोप है कि 16 सितंबर 2022 को बड़खल स्थित ओयो (OYO) होटल में ले गया। जहां पर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। युवती ने 17 सितंबर 2022 को अपने परिवार का वालों को अपने घटना के बारे में बताया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने पंचायत हुई।

आरोप है कि फूफा ने लिखित में दिया कि आगे कभी युवती को परेशान नहीं करेगा। लेकीन कुछ समय बाद आरोपी उसे फिर से परेशान करने लगा। जिस पर युवती ने परिवारजनों को बता दिया।

मामले को लेकर छह मार्च 2023 को फिर से पंचायत हुई। इस पंचायत में फूफा ने युवती के परिवारवालों से गाली-गलौज और मारपीट करते हुए धमकी दी। युवती ने आरोपियों के खिलाफ महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

दोनो पक्षों ने दर्ज करवाई FIR

वहीं, फूफा ने भी आदर्श नगर थाने में युवती और परिवार वालों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया है। आरोपी का कहना है कि साल 2010 में उसके साले ने मकान बनाने के लिए करीब 15 लाख उधार लिए थे। एक साल बाद वापस मांगे तो दोनों ने कहा कि छेड़छाड़ का केस दर्ज करा देंगे। बाद में कुछ लोगों ने बातचीत के लिए बुलाया और मारपीट करना शुरू कर दी। आरोपियों ने 14 हजार और सोने की चेन छीन ली थी। अब पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

Join our WhatsApp Group