गुरमीत राम रहीम फिर 40 दिन की पैरोल पर बाहर, पिछले साल 91 दिन रहा था बाहर

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फिर पैरोल पर बाहर आ गया। अपनी 40 दिन की पैरोल के दौरान राम रहीम यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में रहेगा। दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर गुरमीत राम रहीम यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया। उसके साथ हनीप्रीत, साहिल, डॉक्टर राजा, सीपी अरोड़ा, चरणजीत सिंह सिद्धू, हर्ष अरोड़ा व प्रीतम अरोड़ा भी हैं। डीएसपी विवेक कुंडू के नेतृत्व में चार गाड़ियों का काफिला रवाना हुआ है।

जानकारी के अनुसार सिरसा डेरे में दूसरे गद्दीनशीन संत शाह सतनाम महाराज का 25 जनवरी को अवतार दिवस मनाया जाता है। इस दिन डेरे में भंडारे के साथ सत्संग भी होता है। बाबा अब बरवाला आश्रम में ही समय बिताएगा।

साल 2022 में 91 दिन जेल से बाहर रहा था गुरमीत राम रहीम

साल 2023 के पहले महीने में ही राम रहीम को हरियाणा सरकार ने 40 दिन की पैरोल दे दी है। इससे पहले राम रहीम को साल 2022 में पहली बार 21 दिन की फरलो और 70 दिन की पैरोल मिली। राम रहीम की फरलो और पैरोल को लेकर सरकार विरोधियों के निशाने पर भी रही। इस दौरान 40 दिन की पैरोल में उसने नशे पर तीन गाने भी लॉन्च किए। वह बरनावा आश्रम में पहले भी 2 बार पैरोल काट चुका है।

Join us on Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *