फरीदाबाद नोएडा गाजियाबाद (FNG) एक्सप्रेसवे पर यमुना पुल बनाने का निर्णय लिया गया है। जिसके लिए आधा पैसा हरियाणा सरकार और आधा नोएडा अथॉरिटी देगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लाखों लोगों को इस एक्सप्रेसवे के बनने पर फायदा होगा। करीब 600 मीटर के पुल निर्माण में करीब 300 करोड़ रुपए लागत आएगी। यमुना पुल के लिए अलाइनमेंट फाइनल होना अभी बाकी है। नोएडा अपनी तरफ से एप्रोच रोड बनवाएगा। फरीदाबाद की तरफ हरियाणा काम करवाएगा।
आपको बता दें यह एक्सप्रेस-वे बन जाने से गाजियाबाद से फरीदाबाद के बीच नोएडा होते हुए सफर 30 मिनट का हो जाएगा। अब हिंडन पर बिसरख पुल रोड भी फरीदाबाद नोएडा गाजियाबाद (FNG) से जोड़ते हुए बनकर तैयार हो गई है। इस तरह ग्रेनो वेस्ट और फरीदाबाद की भी दूरी कम होगी।

यमुना पुल के लिए अलाइनमेंट फाइनल होना बाकी
नोएडा की तरफ FNG का अलाइनमेंट लगभग एक्सप्रेसवे तक तय है। एक्सप्रेसवे पर नया अंडरपास बनाया जाना है। इसके बाद यमुना पर मंगरौली के आसपास पुल बनना है। पुल के लिए हरियाणा की तरफ से अलाइनमेंट प्लान दिया जाएगा, जो पीडब्ल्यूडी बना रहा है। नोएडा भी अपनी रिपोर्ट रखेगा। इसके बाद तय हो जाएगा कि पुल कौन से सेक्टर के सामने कहां पर बनना है। वहीं DPR का काम PWD करेगा।
Join us on Twitter