हिसार दूरदर्शन केंद्र बंद, रेगुलर कर्मचारियों का ट्रांसफर, कच्चे कर्मचारी हुए बेरोजगार

हरियाणा का एकमात्र दूरदर्शन केंद्र बंद हो गया है। बीते शनिवार शाम को 3 से शाम 7 बजे यहां से अंतिम बुलेटिन प्रसारित किए गए। अब हिसार से कोई बुलेटिन का प्रसारण नहीं होगा। आपको बता दें हरियाणा के केंद्र का उद्घाटन 1 नवंबर 2002 में तत्कालीन सूचना एवं प्रसारण मंत्री सुषमा स्वराज ने किया था।

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर 4 दिसंबर 2022 को अंतिम बार हिसार पहुंचे और इसके बाद इसके बंद करने के आदेश जारी हो गए। यह दूरदर्शन केंद्र पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल की स्मृति में बनाया गया था।

हिसार दूरदर्शन केंद्र के कच्चे कर्मचारी हुए बेरोजगार

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने हिसार के 25 में से 21 कर्मचारियों को चंडीगढ़ भेज दिया। दूरदर्शन केंद्र से कुछ मशीनरी भी शिफ्ट कर दी गई है। वहीं केंद्र पर काम करने वाले करीब 35 कच्चे कर्मचारी अब बेरोजगार हो गए हैं। सरकार ने अभी तक उनके लिए कोई आदेश जारी नहीं किया है। वहीं इन कर्मचारियों ने उपमुख्य मंत्री दुष्यंत चौटाला से मिलकर केंद्र को दोबारा शुरू करने की मांग की है।

Join us on WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *