हिसार में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर और जेई 1 लाख रिश्वत लेते पकड़े: FIR हटाने के नाम पर मांगे 7 लाख; ACB ने रंगे हाथ दबोचे

News Desk: (Haryanalive.in) हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) करनाल की टीम ने हांसी क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर उमेद सिंह और जेई शिव कुमार को 1 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। आरोपियों ने हिसार के एक वकील सुनील का नाम केस से बाहर निकालने के लिए उससे 7 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। ACB की टीम दोनों को आज अदालत में पेश करेगी।

बता दें हिसार के उमरा निवासी सुनील ने ACB को शिकायत दी थी कि उसके खिलाफ 7 जनवरी 2021 को एक केस नारनौंद थाने में दर्ज है। इस केस की जांच आर्थिक अपराध शाखा इंचार्ज उमेद सिंह कर रहे हैं। इस केस में वह जमानत पर है। केस में उमेद सिंह ने उसे बुलाया था। उसने कहा कि वह उसे केस से बाहर कर देगा। बदले में कुछ खर्चा-पानी लगेगा। वह खेदड पावर प्लांट में लगे जेई शिव कुमार से मिल ले। वह उसका रिश्तेदार है।

ये भी पढ़े: कल से चलेगी दिल्ली जयपुर अजमेर वंदे भारत ट्रेन

जेई शिव ने मांगे 7 लाख रुपए

उसने शिव कुमार को फोन किया तो शिव कुमार ने दोबारा उमेद से बात कर मिलीभगत कर सात लाख रुपए देने की बात कही। अगर नहीं दिए तो उमेद सिंह को बोलकर उसे जल्द गिरफ्तार करवा देगा। उसने रुपए देने का दबाव बनाया। इसके बाद उसने मार्च महीने में शिव कुमार को 5 लाख 50 हजार रुपए रिश्वत पैसे के दे दिए थे और लेकिन अब भी उमेद सिंह व शिव कुमार उस पर बकाया 1.50 की रिश्वत राशि देने का दबाव बना रहे थे।

हिसार रोड़ पर फौजी के ढाबे पर बुलाया

जेई शिव कुमार ने उसे एक लाख रुपए लेकर जींद हिसार रोड पर फौजी के ढाबे पर बुलाया। उसने इस बात की रिकार्डिंग भी कर रखी थी। उसने ACB करनाल को शिकायत दी। टीम ने उसे 500-500 के 200 नोट दिए। फौजी के ढाबे पर टीम ने उसे 1 लाख रुपए लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एसीबी आज दोनो को अदालत में पेश करेगी।

Amann M Singh

हरियाणा की और अधिक खबरों के लिए Join our WhatsApp Group