Haryana Corona Update today: 24 घंटों में रिकार्ड 595 नए केस, कोरोना से एक और मौत, एक्टिव केस 2100 पार

Haryana Corona Update today: (12, अप्रैल): हरियाणा में पिछले 24 घंटों में 595 नए केस मिले हैं। ये इस साल आए एक दिन के सबसे अधिक केस है। अब प्रदेश में कुल एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 2126 पहुंच गई है। वहीं, कुरुक्षेत्र में एक मरीज ने दम तोड़ दिया। अब प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 10719 हो गई है। संक्रमण दर 7.95 है, जबकि रिकवरी दर 98.79 और मृत्यु दर 1.01 फीसदी है।

मंगलवार को सबसे अधिक केस गुरुग्राम में 256 और पंचकूला में 128 मिले हैं। फरीदाबाद 65, जींद 27, हिसार 26, करनाल 15, सोनीपत 10, झज्जर 14, पानीपत-फतेहाबाद 5-5, कैथल 4, अंबाला-यमुनानगर-भिवानी 2-2 और सिरसा-महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में 1-1 नया मरीज मिला है।

वहीं, राहत की बात ये है कि गंभीर मरीजों की संख्या मात्र 23 है। इनमें से गुरुग्राम में 12 और पंचकूला में 11 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं।

हरियाणा की और अधिक खबरों के लिए Join our WhatsApp Group

Haryana Corona Update today: (11, अप्रैल): हरियाणा में कोरोना संक्रमण अब जानलेवा होने लगा है। इस महीने संक्रमण से चौथी मौत का मामला CM सिटी करनाल से सामने आया है। 24 घंटे में 4715 नमूनों की जांच में 325 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक्टिव मरीजों की संख्या में भी इजाफा हुआ है, अब राज्य में इनकी संख्या 1905 हो गई है। संक्रमण की नई लहर में यह अब तक की रिकॉर्ड वृद्धि है।

Corona cases Update

गुरुग्राम में 161,

पंचकूला में 32,

फरीदाबाद में 44,

हिसार में 3,

अंबाला में 8,

करनाल में 20,

कुरुक्षेत्र में 7,

सोनीपत में 15,

झज्जर में 1,

चरखी दादरी में 11,

पलवल में 2,

यमुनानगर में 9,

पानीपत में 3,

रोहतक में 2,

रेवाड़ी में 1,

फतेहाबाद में 1,

नूंह में 1

भिवानी 1 नए संक्रमित मिले हैं।

हरियाणा की और अधिक खबरों के लिए Join our WhatsApp Group

Haryana Corona Update today: (10, अप्रैल)

हरियाणा में फिर से कोरोना संक्रमण तेजी से पैर पसार रहा है। हरियाणा के 22 में से 19 जिलों में कोरोना संक्रमण पहुंच चुका है। अब तीन जिले नूंह, फतेहाबाद और महेंद्रगढ़ ही ऐसे हैं जहां कोरोना का मरीज सक्रिय नहीं है। प्रदेश में कोरोना संक्रमण दर 6.29 फीसदी पहुंच गई है। हालांकि, रिकवरी दर 98.82 और मृत्यु दर 1.01 फीसदी पर स्थिर है।

पिछले 24 घंटे में हरियाणा में कुल 428 नए मरीज मिले। इन नए मरीजों को मिलाकर अब प्रदेशभर में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1819 हो गई है। ये संख्या तो तब है, जब रविवार को 415 मरीज ठीक भी हुए।

प्रदेश में मिले नए कोरोना संक्रमित

जिला            मरीज
गुरुग्राम217
पंचकूला60
फरीदाबाद41
जींद    27
हिसार17
अंबाला      15
करनाल13
कुरुक्षेत्र            06
सोनीपत    05
झज्जर   03
चरखी दादरी03
पलवल      02
यमुनानगर02
पानीपत01
रविवार तक के आंकड़ों के अनुसार

Haryana Corona Update today: (09, अप्रैल) कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने सख्त फैसले लेना शुरू कर दिया है। संक्रमण पर रोकथाम के लिए सरकार की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार के इस नए आदेश में कहा गया है कि जहां भी 100 से अधिक की भीड़ होती है वहां और सरकारी कार्यालयों व मॉल के साथ भीड़भाड़ वाले स्थलों पर मास्क लगाना जरूरी किया गया है।

24 घंटे में मिले 399 नए केस

हरियाणा में 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 399 नए मरीज मिले हैं। नए मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही सक्रिय केसों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। अब कुल सक्रिय केसों की संख्या 1536 पहुंच गई है।

  • गुरुग्राम में हालात ज्यादा खराब हैं यहां 173 नए मरीज मिले हैं।
  • फरीदाबाद में 69,
  • पंचकूला में 51,
  • करनाल में 19,
  • रोहतक 12,
  • अंबाला में 19,
  • झज्जर 17,
  • यमुनानगर 16,
  • पलवल 8,
  • सोनीपत 6,
  • चरखी दादरी 3,
  • हिसार 2,
  • कैथल, रेवाड़ी, भिवानी और पानीपत में 1-1 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

कल से दो दिन मॉक ड्रिल

केंद्र सरकार की ओर से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए 10 और 11 अप्रैल को अस्पतालों में कोरोना को लेकर तैयारियों का जायजा लेने और मॉक ड्रिल करने का निर्देश दिए गए हैं। हरियाणा में भी दो दिन सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। शुक्रवार को कोरोना के 407 नए मामले सामने आए थे।

Haryana Corona Update today: (08, अप्रैल) हरियाणा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण के बिगड़ते हालात को देखते हुए दिल्ली से सटे सभी जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। प्रशासन को इन जिलों में गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं। बीते 24 घंटे में 407 लोगों में संक्रमण की पुष्टि मिली है। 1324 एक्टिव मरीज पहुंच गए हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि सूबे की पॉजिटिविटी दर 7.28% रिकॉर्ड हुई है।

हरियाणा के तीन जिले कोरोना संक्रमण के लिहाज से हॉटस्पॉट बने हुए हैं। corona cases in haryana in last 24 hours today

  • गुरुग्राम में 206 नए केस मिले हैं।
  • पंचकूला में भी यही हालात हैं, यहां 24 घंटे में 72 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
  • फरीदाबाद में 53 लोगों में संक्रमण मिला है।
  • हिसार में 2,
  • सोनीपत में 3,
  • करनाल में 9,
  • अंबाला में 3,
  • पानीपत में 6,
  • सिरसा में 3,
  • रोहतक में 13,
  • यमुनानगर में 10,
  • कुरुक्षेत्र में 7,
  • भिवानी में 1,
  • झज्जर में 14
  • कैथल में 1 नया केस मिला है।

Haryana Corona Update today: (As on 07th April) हरियाणा में कोरोना संक्रमण के हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं। संक्रमण से राज्य में तीसरे दिन भी कोरोना से मौत का एक मामला सामने आया है। 24 घंटे में 318 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक्टिव केसों की संख्या में भी लगातार इजाफा हो रहा है। सूबे में इनकी संख्या 1109 रिकॉर्ड की गई है। पॉजिटिविटी दर में भी रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी हुई है। 5.77% से बढ़कर 7.39 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

क्या हुड्डा ने बेटे के मोह में नहीं किया जेजेपी से गठबंधन?

हरियाणा के 14 जिलों में फैला संक्रमण

हरियाणा के 22 जिलों में से 14 जिलों में अब संक्रमण फैल चुका है। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पंचकूला के बाद अब रोहतक संक्रमण के लिहाज से हॉटस्पॉट बने हुए हैं। गुरुग्राम में 24 घंटे के दौरान 179 रिकॉर्ड मरीज मिले हैं। दूसरे नंबर पर पंचकूला में 39 और फरीदाबाद में 20 नए मरीज मिले हैं। रोहतक में 20, करनाल में 13 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

कोरोना को लेकर हरियाणा सरकार सख्ती बढ़ाने की तैयारी कर रही है। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ऐसे संकेत दिए हैं। उनका कहना है कि संक्रमण को रोकने के लिए अभी सरकार के पास और भी विकल्प हैं। हरियाणा में अभी सौ से अधिक लोगों की भीड़ होने पर मास्क लगाना अनिवार्य किया है।

Amann M Singh

Join our WhatsApp Group