IAS दहिया की अग्रिम जमानत याचिका खारिज; ACB कभी भी कर सकती है गिरफ्तार

हरियाणा कौशल विकास निगम (HSDM) रिश्वतकांड मामले में IAS विजय दहिया की अग्रिम जमानत याचिका पंचकूला जिला अदालत ने खारिज हो गई है। कोर्ट ने इससे पहले सोमवार को याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा था।

बता दें एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की FIR में राज्य के वरिष्ठ IAS विजय दहिया का नाम आने के बाद वह अंडरग्राउंड हैं। उन्होंने पंचकूला जिला सत्र कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दाखिल थी। सोमवार को उन्हें पंचकूला एडिशनल जज ने सुनवाई करते हुए उन्हें दो दिन की अंतरिम जमानत दी थी।

जानिए क्या है पूरा मामला

करनाल के करने रहने वाले रिंकू मनचंदा ने ACB की करनाल यूनिट को शिकायत की थी। जिसमें उसने बताया कि वह स्किल डेवलपमेंट सेंटर चलाता है। उसका 49 लाख पोप का बिल बकाया था। जब वह बिल मांगने के लिए वह मिशन में तैनात कर्मचारी के पास आए तो उसने कहा कि वह दिल्ली की रहने वाली पूनम चोपड़ा से बात करे। वह उसका बिल पास करा देगी। रिंकू ने पूनम से कॉन्टैक्ट किया तो उसने काम के बदले में 5 लाख की रिश्वत मांगी।

इसके बाद ACB ने पंचकूला में पूनम को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। जहां रिंकू रिश्वत के तौर पर मांगे 3 लाख रुपए लेकर आया। जब पूनम चोपड़ा ने उससे मिशन मुख्यालय परिसर में पैसे लिए तो ACB ने पूनम को रंगे हाथ पकड़ लिया।

इस मामले में ACB ने पूनम को पकड़कर पूछताछ की। तब पता चला कि पूनम चोपड़ा के लिंक कौशल विकास मिशन के चीफ IAS विजय दहिया के साथ हैं। ACB ने FIR में पूनम चोपड़ा के साथ विजय दहिया को भी नामजद कर लिया। इसका पता चलते ही दहिया अंडरग्राउंड हो गए। उन्हें गृह मंत्री अनिल विज के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना था, लेकिन केस दर्ज होने के बाद वह भी रद्द हो गया।