रेवाड़ी: बावल मंडल के गांव बोलनी में एक परिवार ने संदिग्ध परिस्थितियों सामूहिक आत्मदाह कर लिया है। उन्होने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा ली। इसमें दो लड़कियों सहित तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, घरेलू कलह के चलते परिवार ने यह कदम उठाया। मृतकों में 16 और 14 साल की लड़कियां और 10 साल का लड़का शामिल हैं। हालंकि परिवार के एक साथ आग लगाने को लेकर भी सवाल उठाए गए है। कसोला थाना पुलिस जांच में जुट गई है।
- आज से 70 दिन मथुरा भिवानी ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी: कई ट्रेनें परिवर्तित मार्ग रेवाड़ी-नारनौल होकर चलेंगी
- CM मनोहर लाल का ऐलान:1.80 लाख तक इनकम वाली लड़कियों को कॉलेज में शिक्षा फ्री; 3 लाख वालों की आधी फीस सरकार देगी
- खाटू श्याम जी के लिए आज से स्पेशल ट्रेनें: रेवाड़ी-नारनौल से चलेंगी दोनों ट्रेनें
- हरियाणा CM के OSD जवाहर यादव का इस्तीफा:BJP महासचिव बनाने की तैयारी
- हरियाणा भाजपा अध्यक्ष नायाब सैनी का रेवाड़ी दौरा, राव को बताया सीनियर नेता

Join our WhatsApp Group