नारनौल का ITBP जवान नक्सली हमले में शहीद, गुवाहाटी में था तैनात

नारनौल: हरियाणा में महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव ढाणी जाजमा निवासी ITBP जवान नक्सली हमले में गोली लगने से शहीद हो गया। जवान के पार्थिव शरीर को विमान द्वारा दिल्ली लाया जा रहा है। जहां से उसे गांव लाया जाएगा। जवान के शहीद होने की सूचना मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

गुवाहाटी में तैनात था ITBP जवान अशोक कुमार

नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव ढाणी जाजमा निवासी अशोक कुमार पुत्र हवा सिंह वर्ष 2012 में आइटीबीपी में भर्ती हुआ था। वह 33 बटालियन गुवाहाटी में तैनात था। बताया जा रहा है कि गत रात्रि वह ड्यूटी पर था तो ड्यूटी के दौरान रात को नक्सली हमला हो गया। जिसमें हुई फायरिंग में गोली लगने से अशोक कुमार की मौत हो गई।

शहीद अशोक कुमार की उम्र करीब 30 साल थी तथा वह अपने पीछे एक लड़का और एक लड़की छोड़ गया। ग्रामीणों के अनुसार अशोक कुमार के पार्थिव शरीर को विमान द्वारा दिल्ली लाया जा रहा है। गुरुवार देर शाम तक अशोक कुमार के पार्थिव शरीर के गांव पहुंचने की संभावना है। जहां पर शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Join us on Facebook

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *