क्या इनेलो कांग्रेस में होगा गठबंधन? जानिए क्या बोले ओमप्रकाश चौटाला

इनेलो और कांग्रेस के बिच गठबंधन को लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्य्मंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हिसार में दूरदर्शन केन्द्र पर धरना दे रहे लोगो को समर्थन देने चौटाला पहुंचे थे। केंद्र सरकार के दूरदर्शन केंद्र हिसार को बंद कर चंडीगढ़ स्थानांतरित करने के विरोध में दूरदर्शन बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले धरना रविवार को 46वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान धरने को समर्थन देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास व भरोसा दिला रहा हूं कि आपके संघर्ष को निश्चित रूप से बल मिलेगा.

आपको अभी तकलीफ होगी, क्योंकि चुनाव में अभी काफी टाइम है, लेकिन परिस्थितियां आपके अनुकूल हैं। मुझे ऐसा लगता है कि आपको 2024 का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। हरियाणा में मध्यावधि चुनाव होंगे, क्योंकि आप स्वयं सारे हालात को देख रहे हैं। आज सत्ता की लूट मचाने के लिए जो लोग इनमें शामिल हुए हैं, वो सत्ता को तोड़ रहे हैं।

सत्ता पक्ष से जुड़े लोग सत्ता को छोड़कर भाग रहे हैं
मध्यावधि चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि आज देश के लोग दुखी हैं। सत्ता पक्ष से जुड़े हुए लोग भी सत्ता को छोड़कर भाग रहे हैं। विधायक जब छोड़कर जाएंगे तो सरकार अल्पमत में हो जाएगी। अल्पमत में सरकार के आने के बाद चुनाव ही एकमात्र उसका इलाज है। उसमें ज्यादा समय नहीं लगेगा। प्रदेश सरकार के आने वाले बजट पर उन्होंने कहा कि अगर अतीत में कुछ दिया है तो भविष्य में भी उम्मीद की जा सकती है। मगर ये तो लुटेरे हैं।

ये देने वाले नहीं, बल्कि लेने वाले हैं। तलवंडी राणा के ग्रामीणों के धरने के सवाल सवाल पर भी चौटाला ने जवाब दिया। सरपंचों के सवाल पर कहा कि आज देश का हर नागरिक इस कुशासन से दुखी है। सभी ने मन बनाया हुआ कि आने वाले समय सरकार का पतन किया जाए। आपने फतेहाबाद की रैली से देखा होगा, बाकी आपको पदयात्रा से मालूम हो जाएगा। हरियाणा की दरो-दीवार पर एक बात लिखी जा चुकी है कि इस सरकार का अंत होगा और आने वाले चुनाव में इनेलो की सरकार बनेगी।

कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना के सवाल पर उन्होंने कहा कि हमारा कांग्रेस के साथ कोई द्वेष नहीं है। हम चाहते है कि सिर्फ प्रदेश का नहीं, बल्कि पूरे देश का भविष्य उज्ज्वल हो। आपने देखा होगा कि भारत देश गरीब मुल्कों की आर्थिक मदद किया करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *