रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में सीएम फ्लाईंग का दुसरी बार छापा, इस बार ऑन ड्यूटी जाम छलकाते मिले एंबुलेंस चालक

रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में सीएम फ्लाईंग ने एक हफ्ते में दुसरी बार छापेमारी की है। पिछली बार 8 डॉक्टरों सहित 26 कर्मचारी गैरहाजिर मिले थे तो इस बार कर्मचारी शराब पीते हुए पाए गए हैं।

रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में सीएम फ्लाइंग की छापेमारी, 8 डाक्टर व 18 अन्य स्टाफ मिला गैर हाजिर; मचा हड़कंप

शनिवार रात को अस्पताल में तैनात चार एंबुलेंस चालक शराब के जाम छलका रहे थे। इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को मिल गई। सूचना मिलने पर पहुंची सीएम फ्लाइंग ने चारों एंबुलेंस चालकों को दबोच लिया। हैरानी इस बात की है कि एंबुलेंस चालक आन ड्यूटी थ जिन्हे किसी भी वक्त काल आने पर उनको जाना पड़ सकता था।

रेवाड़ी नागरिक अस्पताल में डॉक्टर रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी पकड़ा गया; सर्टिफिकेट के लिए मांगे थे 25 हजार

लगातर मिल रही थी शिकायते

बता दें कि नागरिक अस्पताल की पुलिस चौकी के बिलकुल बगल में ही एंबुलेंस चालकों का एक कमरा बना हुआ है। इस कमरे में एंबुलेंस चालक पिछले करीब दो तीन माह से हर रात को जाम छलका रहे थे। इस बात की जानकारी सीएम फ्लाइंग तक भी पहुंच गई। शनिवार को भी एंबुलेंस चालक गोकलगढ़ निवासी प्रकाश, गंगायचा जाट निवासी विशाल, गोकलगढ़ निवासी संजय यादव और रामगढ़ निवासी महेंद्र सिंह एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे।

इनमें से प्रकाश, विशाल और संजय की ड्यूटी रात की ही थी और महेंद्र ड्यूटी ऑफ करके आया था। चारों जब पूरी तरह से शराब के नशे में धुत्त थे उसी समय मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने रेड मार दी। सीएम फ्लाइंग ने इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की और शराब पीते हुए चारों को पकड़ लिया। देर रात तक सीएम फ्लाइंग की टीम कार्रवाई में जुटी हुई थी।

शराब के नशे में ही चलाते हैं एंबुलेंस

मौके से मिली जानकारी के अनुसार शराब के जाम छलका रहे एंबुलेंस चालक नशे में धुत्त होकर ही हर रात को ड्यूटी देते हैं। नशे में ही यह एंबुलेंस चलाते हैं। वहीं एक अहम जानकारी यह भी सामने आई है कि शराब पीने के दौरान अगर कोई कॉल आता भी है तो यह एंबुलेंस चालक मौके पर जाते तक नहीं जिसके कारण कई लोगों को समय पर उपचार तक भी नहीं मिल पाता।