हरियाणा कोरोना अपडेट: तीन कोरोना मरीजों की मौत, 24 घंटों में 1059 नए केस, एक्टिव केस 5000 पार

हरियाणा कोरोना अपडेट: हरियाणा में कोरोना संक्रमण अब जानलेवा साबित हो रहा है। लगातार नए केस में बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को हरियाणा में 1059 नए केस समाने आए हैं, जबकि तीन मरीजों की जान चली गई। कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद और नूंह में एक एक मरीज की मौत दर्ज की गई है। इसके साथ ही हरियाणा में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 5099 पहुंच गई है। इनमें से 56 गंभीर मरीज अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं।

जमीन बंटवारे के पारिवारिक विवाद होंगे खत्म, हरियाणा सरकार बनाने जा रही है ये नया कानून

आंकड़ों के मुताबिक इस साल यानि 2023 में 12 मरीजों की जान जा चुकी है। संक्रमण दर 10.89 फीसदी है। रिकवरी दर 98.52 प्रतिशत और 1.00 प्रतिशत है। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 10727 हो चुकी है।

हरियाणा कोरोना अपडेट

  • गुरुवार को गुरुग्राम में सबसे अधिक 513,
  • फरीदाबाद 108,
  • हिसार 36,
  • सोनीपत 34,
  • करनाल 52,
  • पंचकूला 87,
  • अंबाला 52,
  • रोहतक 44,
  • कुरुक्षेत्र 30 और
  • झज्जर में 28 नए केस मिले हैं।
  • बाकी जिलों में आंकड़ा 20 से नीचे है।